Monday, October 22, 2018

आज बंद होंगे मंदिर के पट; 6 दिन में 10 से 50 साल उम्र की कोई भी महिला नहीं कर पाई दर्शन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद सबरीमाला मंदिर में 10 साल की बच्ची से लेकर 50 साल तक की कोई महिला प्रवेश नहीं कर सकी। मंदिर के पट छह दिन खुले रहने के बाद सोमवार रात 11 बजे एक महीने के लिए बंद कर दिए जाएंगे। यहां कई महिलाओं ने प्रवेश की कोशिश की, लेकिन भारी विरोध की वजह से उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

प्रीम कोर्ट इस मामले में दायर की गईं नई रिव्यू पिटीशंस पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। शीर्ष अदालत ने 28 सितंबर को सबरीमाला मंदिर में हर उम्र की महिलाओं को प्रवेश करने की इजाजत दी थी। इस आदेश के बाद 17 अक्टूबर को मंदिर मासिक पूजा के लिए खोला गया था

800 साल से जारी प्रथा : सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा की मूर्ति स्थापित है। माना जाता है कि वे ब्रह्मचारी हैं। ऐसे में यहां पीरियड की उम्र (10 से 50 साल) वाली महिलाओं का प्रवेश प्रतिबंधित था। यह प्रथा 800 साल से चली आ रही थी।

हर साल 5 करोड़ लोग करते हैं दर्शन : सबरीमाला मंदिर पत्तनमतिट्टा जिले के पेरियार टाइगर रिजर्वक्षेत्र में है। 12वीं सदी के इस मंदिर में भगवान अय्यप्पा की पूजा होती है। मान्यता है कि अय्यपा, भगवान शिव और विष्णु के स्त्री रूप अवतार मोहिनी के पुत्र हैं। दर्शन के लिए हर साल यहां करीब पांच करोड़ लोग आते हैं

यह अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। इससे कितने लोग प्रभावित हो रहे हैं?
जवाब : हम लालची राजनेताओं के हाथ की कठपुतली नहीं है, जो 2019 के लोकसभा चुनावों को जीतने की कोशिश कर रहे हैं। पहले तो केरल की सभी राजनीतिक पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और कहा कि वे इसे लागू करने की पूरी कोशिश करेंगे। लेकिन जैसे ही हमने कोर्ट के फैसले का विरोध शुरू किया, सभी पार्टियों के नेता महल में आने लगे और अपना समर्थन देने लगे। भक्तों और नेताओं का आना-जाना अब भी लगा हुआ है। 

सवाल : अब आगे की क्या रणनीति है?
जवाब : हमने भक्तों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए इस बारे में फैसला लिया है, न कि किसी पार्टी या नेता या किसी रंग के झंडे के लिए। केरल के सभी अनुयायियों का समर्थन ही हमारी शक्ति है। भक्त ही भक्तों की आस्था की रक्षा करेंगे। और अगर उनकी मांग को नजरअंदाज किया गया तो वे सड़क पर उतरेंगे और ये आग केरल ही नहीं पूरे देश में फैलेगी।

No comments:

Post a Comment

金正恩:朝鲜领导人“病危”说的来龙去脉

朝鲜领导人金正恩心脏手术后“病情危重”的消息甚嚣尘上 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性...